भारतीय संविधान के अनुच्छेद 11: संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना

Article 11 संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना – Constitution Of India
संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना–इस भाग के पूर्वगामी उपबंधों की कोई बात नागरिकता के अर्जन और समाप्ति के तथा नागरिकता से संबंधित अन्य सभी विषयों के संबंध में उपबंध करने की संसद की शक्ति का अल्पीकरण नहीं करेगी।
अनुच्छेद 11 के संदर्भ में संक्षिप्त FAQs:
- क्या संसद को नागरिकता से संबंधित कानून बनाने का अधिकार है?
- हां, संसद को नागरिकता के अधिकारों और संबंधित मामलों पर कानून बनाने की पूरी शक्ति है।
- क्या संसद भारतीय नागरिकता के अधिकारों को सीमित कर सकती है?
- हां, संसद नागरिकता के अधिकारों को बदलने या सीमित करने के लिए कानून बना सकती है।
- क्या अनुच्छेद 11 से भारतीय नागरिकता पर प्रभाव पड़ सकता है?
- हां, संसद के बनाए गए नए कानून भारतीय नागरिकता पर प्रभाव डाल सकते हैं।
संविधान के अनुच्छेद 11 का आधिकारिक हिंदी पाठ EasyActs पर पढ़ें।