Article 74 of Indian Constitution: राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रि-परिषद-

Article 74 राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रि-परिषद- – Constitution Of India
(1) राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रि-परिषद होगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा और राष्ट्रपति अपने कृत्यों का प्रयोग करने में ऐसी सलाह के अनुसार कार्य करेगा:]
परंतु राष्ट्रपति मंत्रि-परिषद से ऐसी सलाह पर साधारणतया या अन्यथा पुनर्विचार करने की अपेक्षा कर सकेगा और राष्ट्रपति ऐसे पुनर्विचार के पश्चात् दी गई सलाह के अनुसार कार्य करेगा।]
(2) इस प्रश्न की किसी न्यायालय में जांच नहीं की जाएगी कि क्या मंत्रियों ने राष्ट्रपति को कोई सलाह दी, और यदि दी तो क्या दी।
संविधान के अनुच्छेद 74 का आधिकारिक हिंदी पाठ EasyActs पर पढ़ें।